पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह लाख जप पूरे, यज्ञशाला तैयार

छह लाख जप पूरे, यज्ञशाला तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालासरमें 13 फरवरी को होने वाले विष्णु महायज्ञ के लिए यज्ञशाला बनकर तैयार हो गई है।

12 लाख विष्णु महापुरुषचरण छह फरवरी से शुरु हो गए है। अब तक छह लाख जप पूरे हो चुके हैं। विष्णु महायज्ञ के प्रवक्ता नैनाराम गर्ग ने बताया कि महायज्ञ की तीन खंडों में यज्ञशाला तैयार की गई है।

यज्ञ के लिए अलग-अलग तीर्थों के जल से नौ प्रकार के 108 यज्ञ कुंड बुधवार तक बन जाएंगे। यज्ञ से पहले पं. मोहनलाल ने धार्मिक प्रवचन दिए।