रेडक्रास सोसायटी ने वितरित किए थैले
चूरू|इंडियन रेडक्राससोसायटी की ओर से रविवार को मुख्य सब्जी मंडी बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार में दुकानदारों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। सोसायटी सचिव मोहनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष बालकिशन बंसिया शंकरलाल शर्मा आदि ने दुकानदारों को 300 थैले वितरित कर प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करने के लिए प्रेरित किया।
एड्सजागरूकता सप्ताह मनाया
सुजानगढ़|आरएनकॉलेजरेड रिबन क्लब सालासर की ओर से एड्स पर 10 दिवसीय कार्यक्रम हुए। इस दौरान निबंध, नारा लेखन, चार्ट पोस्टर, एड्स सामान्य ज्ञान रंगोली आदि प्रतियोगिताएं हुई। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली।
चूरू. बाजारमें थैले वितरित करते रेडक्रास सोसायटी के सदस्य।