वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु
सालासर | शनिवाररात को शोभासर-बाघसरा पूर्वी गांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मृत्यु हो गई। आत्माराम पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी बाघसरा पूर्वी ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई गणेश उर्फ गिरीश कुमार (35) खेत में ढाणी से गांव में मजदूरी के लिए शनिवार को गया था जो शाम को नहीं लौटा। सुबह गणेश का शव बाघसरा पूर्वी से शोभासर की सड़क के बीच पड़ा मिला। जिसके सिर, हाथों एवं पैरों पर चोट लगी हुई थी। अज्ञात वाहन के खिलाफ टक्कर मार देने की प्राथमिकी पुलिस में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रविवार को सालासर अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।