झुंझुनूं रूट की बस चलाने की मांग
झुंझुनूं रूट की बस चलाने की मांग
बीदासर|राजस्थानअखिल भारतीय परिसंघ के जिलाध्यक्ष राजेश लोहिया ने गुरुवार को वन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा को ज्ञापन देकर बीदासर से झुंझुनूं वाया सालासर, लक्ष्मणगढ़, मुकुंदगढ़ रोडवेज बस चलवाने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार बीदासर तहसील उपखंड मुख्यालय है। जिसकी आबादी 70 हजार के करीब है। पंचायत समिति क्षेत्र से 29 पंचायतें भी जुड़ी हैं लेकिन झुंझुनूं खेतड़ी के लिए रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं है।