ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जब्त की तंत्र-मंत्र की सामग्री
सालासर | मुरड़ाकियागांव के पास शोभासर रोड पर मंगलवार रात किसी व्यक्ति द्वारा किए गए तंत्र-मंत्र से दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सामग्री जब्त कर ले गई। ग्रामीणों के अनुसार तंत्र-मंत्र की यह प्रक्रिया बीते तीन दिन से लगातार हो रही है। मंगलवार सुबह कुछ सामान 1500 रुपए रखे हुए मिले थे। बुधवार सुबह लाल कपड़े में काफी सामान बंद बोतल और चार-पांच नारियल भी मिले। नारियलों पर कुछ लोगों के नाम थे। तीन दिनों से हो रही इस प्रक्रिया के चलते बुधवार सुबह मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने सालासर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वहां रखी सारी सामग्री जब्त कर थाने ले आई।