- Hindi News
- खड़ी सप्ताह में बह रही भक्ति की सुर सरिता
खड़ी सप्ताह में बह रही भक्ति की सुर सरिता
चारभुजामंदिर ठाकुरद्वारा प्रांगण में खड़ी सप्ताह के अंतर्गत भक्ति की सुर सरिता बह रही है। सुबह से देर रात तक गायक कलाकारों की भाव विभोर प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। प्रभातकाल में प्रभात फेरी मंडल की ओर से आयोजित की गई। अनिल व्यास ने हरे राम हरे राम हरे कृष्णा हरे राम..., का स्मरण के साथ संकीर्तन किया। किशोरीदेवी सहित महिलाओं ने प्रभातफेरी में भजन गाए। अशोक वैष्णव घनश्यामदास वैष्णव ने संकीर्तन किया। पाली जिले से आए रमेश ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। शाम को पंडित प्रशांत व्यास एंड पार्टी ने भगवान की स्तुतियां प्रस्तुत की।
पुजारी तुलसीदास वैष्णव बंशीलाल वैष्णव ने भगवान द्वारकाधीश की आरती कर प्रसाद वितरण किया। सदस्य राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि बाहर से आने वाले गायक कलाकारों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है।
समदड़ी. ठाकुरद्वारा में सजी भगवान की प्रतिमाएं।