- Hindi News
- ठाकुरद्वारा में भजन सुनने उमड़े श्रद्धालु
ठाकुरद्वारा में भजन सुनने उमड़े श्रद्धालु
कस्बेके ठाकुरद्वारा में आयोजित खड़ी सप्ताह भक्ति महोत्सव में भजनों की धूम मची हुई है। कस्बे के अलावा दूरदराज से आए गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां दे रहे जिन्हें सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। वहीं बगड़ी कस्बे से आए चैनी बाई ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताअों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गायक कलाकर रमेश जैन ने जीयो-जीयो मदन गोपाल..., गायक कलाकार भगवान चारभुजा को भोग की प्रस्तुति दी। वहीं वॉकीदान चारण ने भजनों की प्रस्तुति देकर गोपी भाव से श्राेताओं का नाचने पर मजबूर कर दिया। गायक दूदाराम वैष्णव ने वन में झूपड़ी..., से समां बांधा। वहीं गायक ओम वैष्णव, प्रतापराम, भानाराम कोडेजा, पप्पू ने कृष्ण भक्ति के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। पुजारी वासु वैष्णव चिरंजीलाल वैष्णव ने भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित की। खड़ी सप्ताह में पंचवटी आश्रम के संत कृष्णानंदपुरी, लड्डू गिरी, कौशलदास सहित संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। खड़ी सप्ताह में दोपहर में 1 बजे से 5 बजे के लिए महिलाओं के लिए भजनों की प्रस्तुति का विशेष आयोजन रखा गया।
समदड़ी. भजनोंकी प्रस्तुतियां पर नृत्य करते श्रद्धालु।
समदड़ी. ठाकुरद्वारामें सजी भगवान की प्रतिमाएं।