पशुओं में फैला रोग, नहीं हो रहा उपचार
समदड़ीक्षेत्र के पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग फैलने से पशुपालक परेशान है।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्रसिंह चंपावत ने बताया कि खुरपका मुंहपका रोग से पशुओं की माैते हो रही है। पशुओं के लिए इलाज की व्यवस्था नहीं होने से परेशानियां बढ़ रही है। इन रोगों से पशुओं का समय पर इलाज नहीं होने पर पशुओं की मौत तक हो जाती है। स्थिति यह है कि इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण देशी इलाज का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रोग मजल, सेवाली, बामसीन, देवड़ा, करमावास, ढींढ़स सहित आस-पास के गांवों तक फैल गया है। चंपावत ने मांग की कि पशु चिकित्सालय की टीमें गठित कर पशुओं का इलाज किया जाए।