जेठंतरी में भारी ट्रकों से खराब हुआ ग्रेवल मार्ग
समदड़ी | समदड़ी-जेठंतरीसे लालाना की ओर जाने वाला एक मात्र रास्ता इन दिनों बजरी वालों की मनमानी के कारण खस्ताहाल हो गया है। मुड़िया रोड पर अत्यधिक लोडिंग बजरी के डंपर ट्रकों के रात दिन चलने से रास्ता खराब हो गया है इस रास्ते पर ग्रामीण मोटरसाइकिल से आवागमन करते हैं। स्थिति यह हो गई है कि इस ग्रेवल मार्ग से मोटरसाइकिल टेक्सी चलाना मुश्किल हो गया है। गड्ढेे हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। रोड़ पर अत्यधिक गड्ढ़ होने के कारण बाइक सावर इसका शिकार हो रहे हैं। जेठंतरी से लालाना, कूपावास, मागला, मेली, सिवाना, किटनोद, आसोतरा को जाने का एक मात्र रोड़ है, जो बजरी परिवहन करने वालों की मनमानी के कारण पूरा रास्ता हादसों को न्योता दे रहा है।