- Hindi News
- सांचौर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित
सांचौर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित
देर रात तक बही भक्ति सरिता, यज्ञ में दी यजमानों ने आहुति
भास्करन्यूज | सांचौर
नगरके हाडेचा रोड स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर एवं बाबा रामदेव मंदिर में सवाईसिंह राठौड़ की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। इससे पूर्व मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। भजन संध्या के साथ चढ़ावे की बोलियां भी बोली गई। बुधवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर कलशयात्रा में भाग लिया। पंडित पूरेंद्र व्यास के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ हुआ पूर्णाहुति के बाद सवाईसिंह राठौड़ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर जीनगर समाज विकास संस्थान अध्यक्ष प्रहलाद जीनगर, जेठाराम वर्मा, लक्ष्मीचंद जीनगर, हरीश त्रिवेदी, जयंतिलाल जीनगर, प्रकाश जीनगर, प्रेमाराम जीनगर मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
धर्मसभा का आयोजन
मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जीनगर समाज विकास संस्थान की ओर से बाबा रामदेव मंदिर परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज विकास के बारे में चर्चा करने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने एवं समाज में हों रहे मृत्यु भोज को बंद करवाने पर चर्चा हुई।
सांचौर. महोत्सवमें यज्ञ में अहुति देते यजमान।