पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर | नगरके डाक बंगले में बुधवार को भारतीय किसान संघ सांचौर चितलवाना तहसील की सयुंक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों तहसीलों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ढाणियों की डिमांड जमा करवाए कई महीने हो चुके हैं मगर डिस्कॉम कार्यालय के स्टोर में एसेसरीज उपलब्ध नहीं हो रही है ही कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 33 केवी झाब सरनाऊ से कृषि सप्लाई के तहत प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार किसानों को सात घंटे बिजली देने का वादा था मगर पांच घंटा बमुश्किल बिजली दी जा रही हैं।वहीं सांचौर भादरुणा में स्वीकृत 33 केवी सब स्टेशन का कार्य बंद पड़ा है,जिसे जल्द शुरू करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सांचौर सवाराम पुरोहित, चितलवाना अध्यक्ष भाखराम सारण हरिराम सहित क्षेत्र के किसान मौजूद थे।