- Hindi News
- पूर्व विधायक और पुत्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
पूर्व विधायक और पुत्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
सांचौर के पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, उनकी प|ी पुत्र के खिलाफ सांचौर थाने में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर घर से निकालने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भारती प|ी महेन्द्र कलबी निवासी भादरूणा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व महेन्द्र पुत्र जीवाराम कलबी निवासी भादरूणा के साथ हुआ था। शादी के दौरान उसके पिता ने पर्याप्त दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। विवाहिता का आरोप है कि उसे ससुर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उससे 50 लाख रुपए अपने पीहर से लाने काे कहा था। विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि गत 11 मई को उसके ससुर जीवाराम चौधरी ने कहा कि चुनाव हारने पर उसके ऊपर कर्ज हो गया है, इसलिए पिता से 50 लाख रुपए लेकर नहीं तो घर से निकाल दूंगा। उसके द्वारा इतनी बड़ी रकम पिता से लाने पर असमर्थता जाहिर की तो सभी उससे नाराज हो गए और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।