पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन पर विद्यार्थियों का धरना समाप्त

आश्वासन पर विद्यार्थियों का धरना समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय पुर में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर चल रहे विद्यार्थियों के धरने को शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांचौर के प्रधानाचार्य नोडल प्रभारी कोजाराम विश्नोई ने आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवाया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित विषयाध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने स्कूल के ताला जड़ कर विरोध जताया, जिसको लेकर शुक्रवार को विद्यालय बंद रहा, वहीं शनिवार को प्रधानाचार्य कोजाराम विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों अभिभावकों से समझाइश कर रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया, तब जाकर विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्यद्वार का ताला खोला गया।