- Hindi News
- बिना स्थानांतरण नीति अपनाए तबादला करने पर शिक्षक करेंगे आंदोलन
बिना स्थानांतरण नीति अपनाए तबादला करने पर शिक्षक करेंगे आंदोलन
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय मुख्य संरक्षक एवं परामर्शदाता सोनाराम विश्नोई ने प्रदेश में तबादले नीति को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। पत्र में बताया कि प्रदेश मेें शिक्षकों के तबादले बिना स्थानांतरण नीति अपनाकर शिक्षकों को प्रताडि़त करने का राज्य सरकार ने मानस बनाया है। जिसका शिक्षक संगठन विरोध कर रहा है, उन्होंने कहा कि राजनैतिक भावनाओं से द्वेष रख शिक्षकों का स्थानांतरण करने पर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने एकीकरण का विरोध जताते हुए प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय को अलग रखने की मांग की।