पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवार्मिंग को लेकर बैठक आयोजित

डीवार्मिंग को लेकर बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवार्मिंग को लेकर बैठक आयोजित

सांचौर | डिवर्मिंगकार्यक्रम को लेकर शनिवार को सांचौर ब्लॉक के एएनएम, आशा सहयोगनियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांचौर पर आयोजित हुई। बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र शर्मा, बीएचएस सतीश चंद्र शर्मा एवं साधना खंडेलवाल सुपरवाईजर महिला एवं बाल विकास ने डिवर्मिंग कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी को गोलियां खिलाई जाएगी।

तथा उस दिन अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को 13 फरवरी को टेबलेट दी जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 10 से 13 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।