बस-बाइक टक्कर में दो की मौत
दोनों मृतक चचेरे भाई, मोटरसाइकिल पर जीवाणा रहे थे, सामने से रही बस से हुई टक्कर
भास्करन्यूज | सायला
थानाक्षेत्र के सांगाणा फांटे पर मंगलवार सुबह एक निजी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के अनुसार सिराणा निवासी जेताराम (36) पुत्र हटाजी एवं मनाराम (24) पुत्र मंगलाराम देवासी निवासी सिराणा सवेरे मोटरसाइकिल पर कृषि कार्य से जीवाणा रहे थे। इस दौरान सांगाणा फांटे पर सामने से रही जीवाणा-सांचौर निजी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति उछल कर खेत की बाड़ पर जा गिरा। जबकि दूसरा सड़क किनारे गिरा। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर आसपास से बड़ी संख्या में घटना स्थल पर लोगों के पहुंचने के साथ ही सायला से थाना प्रभारी हरिराम जाट मय जाब्ता मौके पर आए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को निजी वाहनों में सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए इधर, सिराणा निवासी रतनाराम पुत्र मंगलाराम ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के साथ टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बिलख पड़े परिजन
सांगाणाफांटे पर हादसे के शिकार हुए दोनों व्यक्ति चचेरे भाई थे। सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी के बाहर हटाराम एवं मंगलाराम अपने बेटों की मौत पर फूट फूट कर रो रहे थे। दोनों के पिता रो रो कर कह रहे थे है भगवान हमने ऐसा क्या खोटा काम किया था कि हमारे बेटों को छीन लिया। लोगों ने उन्हें दिलासा देते हुए मुश्किल से संभाला तथा शांत किया।
छहघंटे तक नहीं उठाया शव
सड़कदुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक शव नहीं उठाया। इस दौरान शव सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में पड़े रहे। प्रधान रामप्रकाश चौधरी एवं उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने समझाइश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने शाम को आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की सूचना दी