- Hindi News
- टैंकर में भरकर ले जा रहे 595 कार्टन शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
टैंकर में भरकर ले जा रहे 595 कार्टन शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
थानाक्षेत्र के प्रतापपुरा सरहद में पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर बड़ी कार्यवाही करते हुए शराब से भरा टैंकर जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टैंकर नंबर आरजे 16जी 1036 के अंदर हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बीयर भरी है, जो एनएच 15 की सरहद प्रतापपुरा राजेश्वर होटल से थोड़ा आगे सुनसान जगह पर खड़ा है। उक्त अवैध शराब गुजरात की तरफ ले जाई जाएगी। इस पर पुलिस निरीक्षक भंवरलाल सिरवी मय जाब्ता थाना से रवाना होकर राजेश्वर होटल के आगे पहुंचे तो टैंकर खड़ा मिला पुलिस जाब्ता को देखकर चालक टैंकर लेकर रवाना होने लगा, तो पुलिस ने उसे रुकवाकर चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भगवान सिंह पुत्र भूरसिंह रावत निवासी बरार थाना जिला राजसमंद होना बताया। शेष|पेज13
खालीसाईड मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पूनमाराम पुत्र वगताराम जाति विशनोई निवासी पुर होना बताया। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर ही पूछताछ की तो टैंकर में अंग्रेजी शराब होना बताया। पुलिस ने रिंच की सहायता से खोलकर चैक किया तो उसमें 439 कार्टन विस्की एवं ड्राइजिन के पव्वों के अलावा 156 कार्टन बीयर के साथ कुल 595 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बीयर भरी थी। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर आरोपी भगवानसिंह पुत्र भैरसिंह रावत निवासी बरार थाना जिला राजसमंद पूनमाराम पुत्र वगताराम विश्नोई निवासी पुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना सांचौर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
सांचौर. अवैधशराब से भरा टेंकर आरोपी पुलिस गिरफ्त में।