पेज 11 के शेष...
खालीसाईड मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पूनमाराम पुत्र वगताराम जाति विशनोई निवासी पुर होना बताया। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर ही पूछताछ की तो टैंकर में अंग्रेजी शराब होना बताया। पुलिस ने रिंच की सहायता से खोलकर चैक किया तो उसमें 439 कार्टन विस्की एवं ड्राइजिन के पव्वों के अलावा 156 कार्टन बीयर के साथ कुल 595 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बीयर भरी थी। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर आरोपी भगवानसिंह पुत्र भैरसिंह रावत निवासी बरार थाना जिला राजसमंद पूनमाराम पुत्र वगताराम विश्नोई निवासी पुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना सांचौर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
कलसे शुरू होगा...
उन्होनेंआमजन से भी आग्रह किया है कि वे स्वच्छता सप्ताह के दौरान स्वप्रेरणा से आगे आकर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य में अपना योगदान दें।
नगरीयनिकायों का स्वच्छता पर रहेगा फोकस : स्वच्छतासप्ताह के तहत नगरीय निकायों जिसमें नगर परिषद एवं नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। जिसमें सार्वजनिक मूत्रालयों सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव साफ सफाई करना, बस स्टैंड, सड़क, गली-मौहल्ले, पार्क, बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र तथा रेल्वे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करना, तालाबों की सफाई करना, सार्वजनिक स्थानों से कचरा मलबा हटवाना, बस स्टॉप पर लगे पोस्टर्स हटाना, शहरों में स्थित गार्डन, पार्को की सफाई,मरम्मत रख-रखाव का कार्य करवाना, सड़कों के किनारे रोड डिवाईडर के मध्य में लगे वृक्षों , झाडिय़ों पौधों की कटाई-छंटाई का कार्य करवाना डिवाईडर में लगे पौधों के मध्य पड़े कचरे प्लास्टिक की थैलियों को हटवाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक संपतियों पर पोस्टर, बैनर, विज्ञापन लेखन से विरूपण करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं के विरूद्घ राजस्थान संपत्ति विरूपण अधिनियम, 2005 के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
स्कूलीबच्चों को भी स्वच्छता की देंगे जानकारी : नगरीयनिकायों में 25 सितंबर से होने वाले स्वच्छता सप्ताह के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता की महत्वता को बताने से जुड़ी शिक्षा सामग्री का वितरण करने का कार्य करने के साथ अभियान में स्थानीय पार्षदों, मौहल्ला कॉलोनी विकास समितियों तथा इस कार्य से जुडे एनज