- Hindi News
- हिंगलाज नगर में अनियमित जलापूर्ति से परेशानी
हिंगलाज नगर में अनियमित जलापूर्ति से परेशानी
सांचौर | नगरपालिका क्षेत्र के हिंगलाज नगर में जलदाय विभाग की ओर से अनियमित जलापूर्ति होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी हंसराज ने बताया कि हिंगलाज नगर में पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है जिससे टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग की।