- Hindi News
- शैक्षिक अधिवेशन निरस्त करने पर शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध
शैक्षिक अधिवेशन निरस्त करने पर शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय ने राज्य सरकार की ओर से 26 27 सितंबर को होने वाले शैक्षिक अधिवेशन को निरस्त करने का विरोध जताते हुए इसे संगठन की ताकत को कुचलने का प्रयास बताया है। जिला मंत्री अंबिकाप्रसाद तिवारी ने बताया कि राज्य में समानीकरण एकीकरण के विरोध में दो मंत्रियों अतिरिक्त मुख्य सचिव की बयानबाजी से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं राज्य सरकार की ओर से पूरी तैयारियां करने के बाद दो दिन पहले अचानक जिला शैक्षिक सम्मेलन को निरस्त करने पर कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष दलपतसिंह आर्य, राष्ट्रीय संघ के जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य संरक्षक मदनसिंह राठौड़ ने विरोध जताते हुए सरकार के इस निर्णय की भर्त्सना कर रणनीति के लिए कमर कसने का आह्वान किया है।
सांचौर| जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की पूर्व में तय तारीख बदलकर 15 16 अक्टूबर करने पर शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया प्रगतिशील शिक्षक संघ के उपशाखा अध्यक्ष किशनलाल सारण ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन की ओर से पोस्टर प्रिंट करवाने के साथ अन्य कार्यों की पूरी तैयारी कर ली थी। मगर राज्य सरकार की ओर से अकस्मात कैलेंडर में परिवर्तन कर सम्मेलन की तारीख बदल15 16 अक्टूबर कर दी इससे शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आदेश परिवर्तन करना बौखलाहट अदूरदर्शिता का परिणाम है।
उन्होंने शिक्षा मंत्री की ओर से छात्रों को पढाई छोड़कर घर बैठ जाने वक्त्य को गलत बताते हुए शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की है साथ ही शिक्षा मंत्री को नहीं हटाने तक संगठन की ओर से उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसी प्रकार शिक्षक संगठन के मनोहरदान चारण ने बताया कि तारीख बदलने से सम्मेलन को लेकर संगठनों द्वारा की गई तैयारियां बेकार होने के साथ शिक्षकों का समय धन बर्बाद हुआ है।