पुलिस ने की 20 लाख की शराब बरामद
सांचौरपुलिस ने एसपी सत्येन्द्रकुमार के निर्देश पर सोमवार अल सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर धमाणा सरहद में हरियाणा निर्मित 20 लाख रुपए की अवैध शराब से भरे टैंकर को जब्त किया मगर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस उपअधीक्षक सुनिल कुमार पंवार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धमाणा सरहद में पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपी अवैध शराब से भरे टैंकर को धमाणा सरहद में जीएसएस की ओर भगाने लगा, जिस पर पुलिस ने पीछा किया तो टैंकर रेत के कारण फंस गया था,इसपर टैंकर चालक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरे टैंकर को जब्त कर उसमें बीयर के 160 कार्टन, व्हिस्की क्वाटर के 120 कार्टन, व्हिस्की के 75 कार्टन तथा 90 कार्टन एक अन्य ब्रांड की शराब के 60 कार्टन सहित 523 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी के पेपर तलाशे तो उसमें रामलाल विश्नोई के नाम से आरसी बरामद हुई जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करने वाली टीम में चितलवाना एसआई मीठाराम, सांचौर एएसआई हजूरखां, बीरबलराम कांस्टेबल, चंद्रप्रकाश, ओमप्रकाश कान्सिटेबल, शिवकरण ड्राईवर, सीओ स्पेशल टीम श्रवण कुमार, श्रीराम, गोकाराम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
सांचौर. पुलिसद्वारा जब्त की गई शराब।