- Hindi News
- स्कूल पोषाहार कक्ष से दो गैस सिलेंडर चोरी
स्कूल पोषाहार कक्ष से दो गैस सिलेंडर चोरी
सांचौर. राजकीयमाध्यमिक विद्यालय पालड़ी में शनिवार रात चोर पोषाहार कक्ष से दो गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए। संस्था प्रधान गोपाल कुमार ने बताया कि रविवार को विद्यालय में स्थित मतदान बूथ पर शिक्षक कार्यरत थे। स्कूल स्टाफ ग्रामीणों के साथ पुलिस ने पोषाहार कक्ष का भौतिक सत्यापन किया। जिसमें कक्ष में से दो भरे हुए गैस सिलेंडर दो बर्नर वाला चूल्हा रेगुलेटर सहित चोरी होना पाया गया।