कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किया दौरा
कांग्रेसप्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया इस दौरान बलवाना गांव में कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। यूथ कांग्रेस के महासचिव श्याम खीचड़ ने विश्नोई के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बलवाना आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान विश्नोई ने कहा कि गांव, गरीब और गली का विकास कांग्रेस ही कर सकती है 60 साल के शासन के दौरान किसानों को अपना हक दिलाने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने, गरीब परिवारों को बीपीएल सूची में जोड़ने, वृद्धावस्था पेंशन चालू करने जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस ने लागू की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही जनता से किए वादे भूल गई और बिना ब्याज किसानों को दिए जाने वाले ऋण का ब्याज लेना शुरू कर किसानों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने किसानों आमजन से आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत बनाने और कांग्रेस का परचम फहराने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जयंतीलाल विश्नोई, रतनाराम मंडा, भागीरथराम गीला, चौधरी वरिंगाराम खीचड़, वार्डपंच हरिराम, सुजानाराम डेलीगेट, बुधाराम खीचड़, मांगीलाल खिलेरी, पुनमाराम जांगू, छोगाराम पटेल, चेनाराम पटेल, सवाराम मेघवाल, भारूराराम खीचड़, हीराराम मंडा, गंगाराम गोदारा कालूराम कानूका बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सांचौर. प्रदेशकांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।