ग्राम पंचायत नेनोल में पोलीथिन जब्त की
कलेक्टरके निर्देशानुसार ग्राम पंचायत नेनोल में सोमवार को 11 बजे बीडीओ रघुनाथाराम विश्रोई, पंचायत प्रसार अधिकारी मांसिगाराम सोलंकी ने कस्बे से विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 15किलो पोलीथिन जब्त की। अभियान के तहत उप प्रधान दरगाराम,सरंपच समदादेवी ग्राम पंचायत नेनोल मौजूद थे। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेनोल के प्रधानाध्यपक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने रैली निकाल स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर बाबूलाल मीणा तहसीलदार जगदीश कुमार, पटवारी रणधीर सिंह, धर्ममाराम मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।