स्वच्छ अभियान को लेकर कार्यक्रम शुरू
सांचौर| नगरपालिकासांचौर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत 8 से 14 दिसंबर तक वार्ड वाईज सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वार्डवार सफाई के साथ नाला-नाली की सफाई करने अलावा जगह जगह पड़े कचरे के ढेर हटाए जाएंगे। वहीं सड़क किनारे उग आई झाडिय़ों की कटिंग करने के साथ राह में पड़ी निर्माण सामग्री तथा मलबा हटाया जाएगा। शहर में लगे अवैध होर्डिग्स, बेनर पोस्टर चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
कबकहां चलेगा अभियान : 8और 9 दिसंबर को शोभाला का गो., कैलाश नगर, नेहरू कॉलोनी, डूगरा का गो., खेतेश्वर कॉलोनी बेहलिमों का वास 10 और 11 को रावों का वास, ब्राहम्णों का वास, सब्जी मंडी, बोकडिय़ा, तपावास, चौंपनिया वास, 12 और 13 शांति नगर, भाटों का वास, खत्रियों का वास, रूगनाथपुरा, न्यू बस स्टैंड पर सफाई का कार्य किया जाएगा। पालिका की ओर से अभियान को निरंतरता देते हुए 15 और 16 झेरडिया वास, माहेश्वरी कॉलोनी, माखुपुरा, रमेश कॉलोनी, 17 और 19 इंदिरा कॉलोनी, बी.ढाणी, काजा का गोलिया, 20 को नट कॉलोनी, आंशिक जटिया वास, 22 आंशिक जटिया वास, ऊकावाड़ी, 23 और 25 रामदेव कॉलोनी, मेहता अस्पताल, तुरी भाटों का वास एवं वार्ड सं. 23 से 25 तक सफाई कार्य किया जाएगा।
जालोर. सिरेमंदिर रोड पर सफाई करते विद्या भारती स्कूल के स्टूडेंट्स।