पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलादर गांव में सड़क किनारे मिला नवजात का शव

पलादर गांव में सड़क किनारे मिला नवजात का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. थानाक्षेत्र के पलादार गांव स्थित टोल नाके के पास नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। हैड कांस्टेबल सहीराम ने बताया कि रविवार सवेरे ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर घटना की वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने बताया कि नवजात बालक के शव को संभवतया किसी महिला द्वारा रात को ही फेंका गया, शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने नगर पालिका कार्मिकों की सहायता से नवजात बालक के शव का अंतिम संस्कार कर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस ने नवजात शिशु का जन्म सात माह के गर्भ के दौरान होना पाया। इस दौरान पुलिस ने नगर के विभिन्न चिकित्सालयों में शनिवार रात्रि को हुए प्रसव की जानकारी प्राप्त की, लेकिन इस प्रकार का मामला सामने नहीं आया है।