गोसेवा का संदेश दिया
रानीवाड़ा. सांचौररोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बैल घायल हो गया। गौसेवकों को इसकी सूचना मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद बैल को गोधाम पथमेड़ा ले जाया गया। इस दौरान प्रकाश विश्नोई, अमृतलाल जोशी, मफतलाल चौधरी, बाबूलाल देवासी पुरेश पटेल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।