- Hindi News
- जोधपुर ने सीकर और गंगानगर ने अलवर को दी मात
जोधपुर ने सीकर और गंगानगर ने अलवर को दी मात
खो-खो में उम्मेदपुर ने आहोर को हराया
गुड़ा बालोतान| उम्मेदपुरगांव में स्थित विधा भवन पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को आहोर ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह समाज सेवी लच्छीराम सुथार के मुख्य आतिथ्य, नोडल खेल प्रभारी मुकेश कुमार कुटल की अध्यक्षता एवं उम्मेदपुर चौकी हैड कांस्टेबल उम्मेदाराम मीणा उप सरपंच रणजीतसिंह के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता सचिव प्रधानाध्यापक अचलाराम मीणा ने बताया कि आहोर ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स छात्र छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में चांदराई, भोरड़ा, गुड़ा बालोतान, आहोर, हरजी, भूति, भाद्राजून बावड़ी नोड़ल क्षेत्र की 26 टीमों के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी का उद्घाटन मैच शिव बाल निकेतन उप्रावि थांवला एवं सुभद्रा विद्या मंदिर भोरड़ा के बीच खेला गया। जिसमें शिव बाल निकेतन उप्रावि थांवला की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में कबड्डी का दूसरा मैच छात्रा वर्ग का हुआ। जिसमें सुबोध विधा मंदिर भोरड़ा की टीम ने दानेश्वर विधा मंदिर जोड़ा को हराया तथा खो खो प्रतियोगिता का प्रथम मैच विद्या भवन उप्रावि उम्मेदपुर एवं आदर्श गुरुकुल आहोर के बीच हुआ। जिसमें विद्या भवन उप्रावि उम्मेदपुर ने जीत दर्ज की। खो खो के दूसरे मैच में माधव विधा मंदिर कवराड़ा की टीम ने विधा सागर बुड़तरा को हराया। प्रतियोगिता का आयोजन विधा भवन पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय उम्मेदपुर के तत्वाधान में श्री पार्श्वनाथ जैन बालाश्रम उमावि उम्मेदपुर के खेल मैदान में हो रहा है।
ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
हाड़ेचा|निकटवर्तीराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंडवाड़ा में चितलवाना ब्लॉक की चतुर्थ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ सांचौर विधायक सुखराम विश्रोई के द्वारा मुख्य आतिथ्य और चितलवाना प्रधान मनीषा मेघवाल की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईईओ बीडीओ फुलाराम खोटे, डा.लक्ष्मण पुरोहित, सरपंच हेमाराम कोली, उपसरपंच श्याजीराम पुरोहित,मनोज कुमार सारण मौजूद थे।
इस मौके पर ग्रामीणों के द्वारा मेहमानों का माला पहना कर साफा बंधवाकर स्व