पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों पर उगी झाड़ियों से हादसे की आशंका

सड़कों पर उगी झाड़ियों से हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडचितलवाना के गांवों से निकलने वाली विभिन्न सड़कों के दोनो ओर बबूल की झाडिय़ां बढ़ने से हादसे संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों से निकलने वाली ज्यादातर सड़कों पर विकट मोड़ होने के साथ इन मोड़ पर घनी झाडि़यां निकल आने से सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आते। इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के आकोली से पादरली, गिरधोरा से पादरली, चितलवाना से रतनपुरा, मीठीबेरी से बिजरोल खेडा़, हरियाली से झाब, झाब से देवडा़, भादरूणा से अरणाय, देवडा़ से भादरूणा, भादरूणा से वाया कोली की ढाणी से जाटों का गोलिया सैली, झाब से सिवाडा, झाब से जोधावास, चितलवाना से वाया आमली से सांचौर चितलवाना से ठेलिया जाने वाली सड़कों के दोनों ओर बबूल की झाडिय़ों से घिरी हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से झाडिय़ां कटवाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

झाड़ियों से बढ़ी परेशानी

सांचौरचितलवाना उपखंड के लिए निकलने वाली ज्यादातर सड़कें बबूल की झाडिय़ों से घिरी होने के कारण राहगीरों वाहन चालकों को हादसे की आशंका बनी रहती है। खेताराम पंवार निवासी मालवाडा़

सर्वेकरवा कार्य शुरू किया जाएगा

^क्षेत्रमे गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर बबूल की झाडिय़ों को हटवाने के लिए सर्वे करवा कटवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -हरीशचंद्र माथुर, अधिशाषीअभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सांचौर