पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौधरी बने आंजणा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

चौधरी बने आंजणा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के आंजणा समाज में अखिल भारतीय आंजणा कर्मचारी संघ उपशाखा की बैठक सांसद देवजी पटेल के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी की अध्यक्षता तथा मोतीराम चौधरी अध्यक्ष आंजणा समाज सांचोर संरक्षक रूपाराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कर्मचारियों के गत कार्यकारिणी का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रागाराम चौधरी को आंजणा कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। अन्य कार्यकारिणी में सचिव गणपतलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष मानाराम चौधरी काछेला को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर देवराज चौधरी जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय, चेलाराम चौधरी, हरचंदराम, गोमाराम चौधरी, खेताराम, गोपालाराम, जवाराराम चौधरी, रामाराम चौधरी, देवराज मेलावास, पशुधन सहायक डॉ. विभाराम चौधरी सहित कई जने मौजूद रहे।