मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित
सांचौर. नगरके आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय मे शनिवार को मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन व्याख्यात्री हेमप्रभा, सुशिष्या योगांजना श्री एंव सुशिष्या शीलांजना के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाविका लोढा, जेठी देवी दिनेश शाह अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगांजना श्री ने कहा है कि मां ही वो शक्ति है जिन्होंने शिवाजी, राम, लव, कुश गांधी को जन्म दिया एवं राष्ट्र, समाज धर्म के लिए यदि कोई चेतना को जाग्रत करती है, तो वह मां ही है। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए शीलांजना ने कहा कि हमे परिवार मे पश्चिमी संस्कृति के स्थान पर हिंदुत्व संस्कृति के मान बिंदुओं को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष जानकीप्रसाद गुप्ता, उदाराम वैष्णव, प्रधानाचार्य कांतिलाल सूर्या, मानव सेवा समिति अध्यक्ष अल्पेश त्रिवेदी, उत्तमसिंह, लूणकरण खत्री प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या मे मातृशक्ति मौजूद रही।