- Hindi News
- निरीक्षण में 17 शिक्षक कर्मचारी मिले गैर हाजिर
निरीक्षण में 17 शिक्षक कर्मचारी मिले गैर हाजिर
जालोर | सांचौरउपखंड मुख्यालय स्थित दो सरकारी स्कूलों का कलेक्टर की ओर से गुरुवार को अकस्मात किए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 17 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी गुरुवार को सांचौर प्रवास के दौरान सुबह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक कोजाराम विश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक रामप्रसाद पालीवाल, उदाराम वैष्णव, भीकाराम, भगवानाराम, विरदाराम माली, भाखराराम, भंवर सिंह, देवराज चौधरी, कल्याण सिंह मोडसिंह सहित कुल 11 अध्यापक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
शेष|पेज18
इसीतरह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण करने पर गणपतराम, भीखराम विश्नोई, भगराज विश्नोई, चेतना शर्मा, रीना त्यागी एवं लक्ष्मणराम बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जनकों कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।