युवाओं की कार्यशाला आयोजित
सांचौर | नेहरूयुवा केंद्र जालोर के सयुंक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति चितलवाना विकास अधिकारी डूंगरसिंह विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बाबूलाल साऊ के साथ उपसरपंच चंपालाल अतिथि के रुप में मौजूद थे। विकास अधिकारी डूगंरसिंह ने कहा कि वर्तमान युग युवाओं का हैं, क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करें। प्रधानाचार्य बाबूलाल साऊ ने युवाओं से हर क्षेत्र में अपडेट रहने की बात कही इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा कौर प्रवीण मेघवाल, हाजाराम, भरत तथा हेमाराम मौजूद थे।