पेज 13 का शेष
प्रधानजबरसिंह तूरा, उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाणा एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी मौजूद रहेंगे। महोत्सव को लेकर सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने बताया कि सोमवार को शोभायात्रा स्टेडियम मैदान से सवेरे साढ़े दस बजे रवाना होगी, जो पंचायत समिति, ब्रह्मपुरी, पुराना बस स्टैंड और वीराणा रोड होते हुए निंबोरानाथ महादेव मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में सायला की प्रसिद्ध गेर दल, कलशधारी बालिकाएं, विभिन्न विभागों एवं स्कूलों की संदेश परक झांकियां, सुसज्जित रथ एवं घोड़े, स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि पारंपरिक वेशभूषा में शिरकत करेंगे। वहीं शाम 7 बजे स्टेडियम मैदान में सांस्कृतिक संध्या होगी। जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी तरह महोत्सव के तहत 17 फरवरी को रात्रिकालीन वालीबॉल प्रतियोगिता होगी। जिसमें उपखंड क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी। इधर महोत्सव को लेकर रविवार को उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार वासु सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने तैयारियों का जायजा लिया।
सांचौरमें सोमवार को पहले दिन शोभायात्रा के साथ होगा कार्यक्रम का आगाज : सांचौर.जालोरमहोत्सव को लेकर उपखंड सांचौर में सोमवार को पहले दिन शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। शहर के सीनियर सैकंडरी स्कूल से निकलने वाली शोभायात्रा दरबार चौक, विवेकानंद सर्किल, चौधरी धर्मशाला, सार्वजनिक बैचर सराय, पीपली चौक, शांति नगर नगरपालिका होते हुए वापिस सीनियर सैकंडरी स्कूल में जाकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में महिलाएं कलश उठाए चलेगी वहीं सांचौरवासी पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे।
सांचौरमें दूसरे दिन मंगलवार को रन फोर सांचौर के साथ शुरू होंगे कार्यक्रम : मंगलवारसुबह 7 बजे रन फोर सांचौर का आयोजन होगा, जिसमें सांचौर के रनर नाबरिया सर्किल से दरबार चौक, विवेकानंद सर्किल, पुराना बस स्टैंड, मेहता हॉस्पिटल तथा नगरपालिका से होते हुए वापिस नाबरिया सर्किल पहुंच दौड़ पूरी करेंगे। वहीं 12 बजे क्षेत्र के डभाल गांव स्थित आशापुरा मैदान पर जिला स्तरीय घुड़ दौड़ तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिला स्तरीय घुड़ दौड़ 16 फरवरी को आशापुरा मैदान डभाल में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलेभर से करीब 100 से ज्यादा घुड़ सवार भाग लेंगे। यह घुड़दौड़ संभवतया: ऐतिहासिक होगी।
वहीं तीसरे दिन बुधवार को सीमावर्ती गांव खेजडिय़ाली से जालोर मुख्यालय तक मोटर बाइक रैली निकाली जाएगी।