पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉर्डर एरिया रेलवे लाइन के लिए अब चाहिए 485 करोड़

बॉर्डर एरिया रेलवे लाइन के लिए अब चाहिए 485 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सांचौर क्षेत्र को रेलवे लाइन से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर फिर से हलचल शुरू हुई है। जिसके तहत करीब दो साल पूर्व रेल बजट में चर्चा में आए सांचौर रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए हाल ही में रिवाइज सर्वे हुआ है। साथ ही सोमवार को इसकी रिपोर्ट भी रेलवे हैडक्वार्टर को भिजवाई जा चुकी है। रिवाइज सर्वे के अनुसार लैंड कोस्ट में अंतर आने से अब यह प्रोजेक्ट 485 करोड़ रुपए का आंका गया है।

इस रेल लाइन को बॉर्डर एरिया के क्षेत्रों से होकर निकालना है, जिससे यहां के लोगों को भी इसका फायदा मिल सके। विभागीय जानकारी के अनुसार यह रेलवे लाइन सांचौर सहित संथालपुर (गुजरात), सुईगांव (गुजरात), वाव (गुजरात) होते हुए राधनपुर (गुजरात) को जोड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए पहले स्तर का इंजीनियरिंग सर्वे वर्ष 2012 में हुआ था, जिसके बाद 16 नवंबर 2012 को इसकी रिपोर्ट हैड क्वार्टर को भेजी गई थी। काफी खामियों के कारण इसे रेलवे बोर्ड को नहीं भेजा जा सका और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद अगस्त माह में ही रेलवे हैडक्वार्टर की ओर से इस प्रोजेक्ट की स्थिति के आंकलन के लिए फिर से इंजीनियरिंग टीम से रिपोर्ट मांगी गई। सर्वे के बाद इंजीनियरिंग टीम ने सोमवार को ही हैड क्वार्टर को इसकी रिपोर्ट भेजी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस रेलवे लाइन (बॉर्डर एरिया रेलवे लाइन) का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर के मुख्य गांव और कस्बों को रेल सेवा से जोड़ना है। साथ ही उन क्षेत्रों को भी सेवा से जोड़ना जहां लंबे समय से रेल सेवा की मांग उठती रही है।

रिपोर्ट

कुलकिमी

83

आरोबी

03

आरयूबी

17

बड़े पुल

02

छोटे पुल

27

यह मिलेगा फायदा

अबतक रेल सेवा से महरूम सांचौर क्षेत्र के लिए यह प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण है। सांचौर बाड़मेर और गुजरात राज्य के बीच महत्वपूर्ण प्वाइंट है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट पर काम होने से यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यही नहीं जालोर जिले में रेलवे लाइन का जाल बिछ जाएगा, जिससे आमजन को सस्ता और आरामदायक सफर का फायदा मिलेगा।

15 दिन का लगेगा समय

विभागीयजानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट के फाइनल होने में अभी करीब पंद्रह दिन का समय लगेगा। हैड क्वार्टर में इस रिपोर्ट की ऑपरेटिंग स्टाफ और उसके बाद कॉमर्शियल स्टाफ की ओर से एकाउंट क्वेरी होगी। जिसमें करीब 7 से 10 दिन का समय लगेगा। जिसके बाद