स्कूलों में मनाया हिंदी दिवस
शहर सहित जिले भर की स्कूलों निजी संस्थाओं में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शांति बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान केआर भारद्वाज की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है तथा हमें इसका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी शकुंतला गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में पूजा लेहवा प्रथम, देवेंद्र कुमार द्वितीय तथा चंद्रप्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर योगराज चौहान, परीक्षित कुमार, राजेश दहिया, हितेश कुमार, अशोक कुमार कोमल सैन सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।
इसी प्रकार जाग्रति विद्या मंदिर सांकरणा में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था सचिव दुष्यंत कुमार ने मातृभाषा हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की बात कही। संस्था प्रधान विक्रमसिंह ने बताया कि इस दौरान ‘वर्तमान में हिंदी की स्थिति महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोविंदराम, अशोक कुमार, प्रेमसिंह, जगदीशसिंह उत्तमाराम सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।
सांचौर.नगरके विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में शनिवार को हिन्दी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया, इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। देवकरण पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चकी कुमारी प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में कैलाश आंजणा प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में नीरू पुरोहित ने प्रथम स्थान, श्रुतिलेख प्रतियोगिता में भारतनाथ सुलेख प्रतियोगिता में किरण वैष्णव नारायण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका गणपतसिंह मनु जाट ने निभाई। इस अवसर पर व्याख्याता ओपी विश्नोई, विशनाराम, गोविंदसिंह, इंद्रा परमार, दीपाराम सहित कई जने मौजूद थे। इसी प्रकार सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेडवा में हिंदी दिवस एबीईईओ सुखराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस मौके निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिक्षक भागीरथराम मेघवाल, मोहनलाल बेनीवाल, प्रकाश, संस्थाप्रधान शैतानसिंह विश्नोई सहित विद्यालय स्ट