पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

पुराने टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के विवेकानंद सर्किल के पास स्थित पुराने एक्सचेंज का सरकारी भवन के परिसर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने मांग को लेकर पालिका पार्षद भगाराम चौधरी ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है। पार्षद चौधरी ने ज्ञापन में बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज की पुरानी भूमि पर प्रशासन की मिलीभगत से कुछ लोगों ने वहां पर लगी पटि्टयां हटाकर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं कुछ भूमि का पालिका प्रशासन ने पट्टा आवंटित कर दिया है। उन्होंने उक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जा अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।