पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप ने किया मेधावी छात्रों का अभिनंदन

भाविप ने किया मेधावी छात्रों का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. भारतविकास परिषद एवं युवा शाखा सांचौर की श्रेष्ठ शिक्षकों का समान मेधावी छात्रों का अभिनंदन ‘गुरू वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.उदाराम वैष्णव ने गुरू की महता को महान बताया एवं गुरू बालक मे अवगुणों को दूर सदगुणों को भरता हैं। राकेश मनावत ने बताया शिक्षक दीपक की भांति स्वयं जल प्रकाशवान करता है। प्रधानाचार्य राजेन्द्र पुरोहित ने आभार जता कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित, अश्विन भाई पटेल, जुगराज बाफना, युवा शाखा अध्यक्ष बंशीदास वैष्णव, युवा शाखा सचिव जगदीश पुरोहित, सुरेश देवासी, शंकरलाल गहलोत, सांवलाराम, प्रविण कुमार, प्रेमसिंह, मांगीलाल, नारायण दवे, विक्रमसिंह, जयकिशन एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सांचौर. समारोहमें शिक्षक का हुआ सम्मान।