- Hindi News
- एकीकरण के विरोध में शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
एकीकरण के विरोध में शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सांचौर. विद्यालयोंका एकीकरण समानीकरण के साथ मंत्रियों की ओर से विवादास्पद बयान के विरूद्व शिक्षक संघों ने प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य संरक्षक एवं परामर्शदाता सोनाराम विश्नोई ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघों ने संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य के शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के विरूद्व विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में एकीकरण के नाम पर करीबन 18 हजार सरकारी विद्यालय बंद करने शिक्षकों के हजारों पद समाप्त कर दिए है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ने के साथ बेरोजगारों के साथ राज्य सरकार ने धोखा किया है।
उन्होंने समानीकरण की प्रक्रिया को तत्काल बंद करने मंत्रियों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।