काव्यगोष्ठी का आयोजन 2 को
सांचौर. जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय लाडनूू की ओर से नगर के डूंगरा गोलिया में स्थित कार्यालय में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कॉर्डिनेटर संतोष दवे ने बताया कि गांधी जयंती पर आयोजित काव्यगोष्ठी में प्रोफेसर डॉ. अरूण दवे, डॉ. उदाराम वैष्णव, डॉ. हुसैन खां, डॉ. ललित द्विवेदी, नरेंद्र आदर्श, चिरंजीव दवे, डॉ.प्रवीण पंडया, राकेश मनावत, राजशेखर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।