पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति उपासना पर परिचर्चा आयोजित

शक्ति उपासना पर परिचर्चा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर| कैलाशनगर स्थित वैदिक अनुसंधान केंद्र में ‘शक्ति उपासना’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वेदज्ञ डॉ. ललित द्विवेदी ने कहा कि भगवती जगदंबा का आविर्भाव देवताओं की संगठन शक्ति से होने के कारण मातेश्वरी जगदंबा देव संघ शक्ति का प्रतीक हैं। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि शक्ति उपासना विज्ञान में महाकाली साहस- शक्ति की, महालक्ष्मी अर्थ- धन शक्ति की एवं महासरस्वती शब्द की अधिष्ठात्री देवी है। शक्ति उपासना हमें जीवन में साहस से अर्जित धन का विवेक समस्त सदुपयोगी समन्वय का अमृत संदेश देती है। उन्होंने बताया कि आज के संदर्भ में वैश्विक आतंक एवं अपराध के देवासुर संग्राम के निवारण केे लिए सृष्टि के सभ्य मानव समाज को दुर्गा सप्तशती में वर्णित दैवी संप्रदाय के समान एकीकृत होने की आवश्यकता है। उन्होंने शक्ति उपासना की उपादेयता को रेखांकित करते हुए व्यक्ति से लेकर समष्टि विश्व उपासना विज्ञान को आत्मसात कर उसे अपनी दैनिक उपासना का अंग बनाने बनाने का आह्वान किया।



परिचर्चा संगोष्ठी में शिक्षक भावाराम देवासी, भगवानाराम चौधरी, सांवलाराम, ओमप्रकाश बिश्रोई, अशोक कुमार माली सहित उपासकों, ब्रह्मचारियों विद्यार्थियों ने भाग लिया।