पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने स्कूल को ताला लगाया

विद्यार्थियों ने स्कूल को ताला लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर| निकटवर्तीआदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुर में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुर में लंबे समय से प्रधानाध्यापक सहित अंग्रेजी विषय का विषयाध्यापक नहीं होने पर विद्यार्थियों ने पिछले सप्ताह उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। एक सप्ताह के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए स्कुल गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं शिक्षकों को भी विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे शिक्षण व्यवस्था बाधित रही।

विद्यालयक्रमोन्नत के 7 साल बाद भी प्रधानाध्यापक का पद रिक्त : पुरस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सात वर्ष पूर्व माध्यमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोनंत हुआ था। तब से आज दिन तक प्रधानाध्यापक का पद रिक्त चल रहा है, वहीं विषयाध्यापकों के पद भी लंबे समय से रिक्त होने से स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही। जिससे शुक्रवार को कार्यवाही नहीं होते देख विद्यार्थियों ने आक्रोश जताते हुए स्कूल पर ताला लगा दिया।