- Hindi News
- नर्मदा नहर में तैरता मिला अज्ञात वृद्ध का शव
नर्मदा नहर में तैरता मिला अज्ञात वृद्ध का शव
थानाक्षेत्र के पालड़ी गांव की सरहद में नर्मदा मुख्य कैनाल में शनिवार को अज्ञात वृद्ध का शव मिला। पुलिस जानकारी के अनुसार पालड़ी गांव की सरहद मेें शनिवार को नर्मदा मुख्य केनाल में शव को तरते देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर हेड कांस्टेबल होबाराम मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की सहायता से नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने आस-पास पता लगाया, लेकिन शव की पहचान नहीं होने पर शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवा गया। पुलिस के अनुसार शव की आयु लगभग 55 वर्ष तथा धोती सफेद बनियान पहने हुए है। बनियान की जेब में 10-10 रुपए तीन नोट मिले।