- Hindi News
- उद्घाटन में जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाने पर रोष
उद्घाटन में जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाने पर रोष
सांचौर. ग्रामपंचायत गोलासन में किसान भवन के उद्घाटन समारोह में पंचायत समिति सदस्य को आमंत्रित नही करने पर एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य जेठीदेवी ने ज्ञापन में बताया कि गोलासन में 25 जुलाई को किसान भवन का शुभारंभ किया गया, लेकिन ग्राम सेवक ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया, ओर ही किसी प्रकार की सूचना दी। उन्होंने उपखंड अधिकारी से ग्राम सेवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।