विश्ववकर्मा संस्थान की बैठक आयोजित
सांचौर| विश्वकर्मायुवा संस्थान की बैठक सुथार समाज छात्रावास में रविवार को मोहनलाल सिद्धेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में संस्थान की नवीन कार्यकारिणी को कार्यभार सुपुर्द किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मोहनलाल एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिश्रीलाल संभालेंगे। इस मौके छात्रावास की विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्था पर विचार विमर्श किया एवं व्यवस्थित सुचारू व्यवस्था करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चेतनकुमार, सुथार समाज संस्थान अध्यक्ष रायमलजी, मोहनकुमार, निर्मल, मगाराम, अुर्जनकुमार, सांवलाराम, हनुमानाराम, सहित समाज के नागरिकगण मौजूद थे।