साहित्य अकादमी बुक डिपो का शुभारंभ
विश्रोईधर्मशाला में जांभाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के तत्वावधान में जांभाणी साहित्य बुक डिपो एवं कार्यालय का शुभारंभ रविवार को विधायक सुखराम विश्रोई के मुख्य आतिथ्य एवं किशनलाल सारण अध्यक्ष प्रगतिशील शिक्षक संघ की अध्यक्षता भामाशाह जयकिशन सारण परावा के विशिष्ट आतिथ्य में फीता काटकर किया गया। इस मौके विधायक विश्नोई ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है, जिसके माध्यम से अर्जित ज्ञान के द्वारा समाज को नई दिशा मिलती है। किशनलाल सारण ने कहा कि जिस समाज का साहित्य नहीं होता है तथा जिस देश का इतिहास नहीं होता है वह समाज देश दिग्भ्रमित हो जाते है। अत: समाज का साहित्य होना हमारे लिए गौरव का विषय है। जांभाणी अकादमी के जिला संयोजक उदाराम खिलेरी ने कहा कि बुक डिपो में जांभाणी साहित्य की विभिन्न पुस्तकें साहित्य उचित दर में समाज के लोगों को पढ़ने के लिए उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें समाज के साहित्य के बारे में जानकारी मिल सकेगी। बुक डिपो प्रभारी रूडाराम ढाका ने बताया कि बुक डिपो से किसी भी समय पुस्तकें प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर अकादमी सदस्य जयकिशन पादरड़ी, धर्मशाला व्यवस्थापक भागीराम सारण, बाबूलाल, सुरेश तेतरवाल, रामप्रकाश विश्नोई सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
सांचौर. विधायकसुखराम विश्नोई ने फीता काटकर बुक डिपो का उद््घाटन किया।