पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांचौर में हिंदू सम्मेलन 12 जनवरी को

सांचौर में हिंदू सम्मेलन 12 जनवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके रॉयल प्लाजा में बजरंग दल प्रखंड एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मंत्री पीराराम की अध्यक्षता में तथा जिला गोरक्षा प्रमुख माधुसिंह विरोल की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिला मंत्री पीराराम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दैवीय आपदा में सहायता, आतंकवाद तथा राष्ट्रद्रोही शक्तियों को चुनौती, राष्ट्रीय अपमान का परिमार्जन तथा अंवाछित गतिविधियों का विरोध जैसे अनेक चुनौती पूर्ण कार्य विश्व हिंदू परिषद ने अपनी पचास वर्षों की जीवन यात्रा में सम्पन्न किए। समय-समय पर निकाली गई यात्राओं के माध्यम से विविध विषयों के प्रति समाज देश को जागरुक करने के लिए विशेष प्रयास किए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की चुनौती को स्वीकार करते हुए सन् 1995 में बजरंग दल ने बाबा अमरनाथ की यात्रा में एक साथ एक लाख यात्रियों को शामिल कर उसमें नई जान डाली। माधुसिंह विरोल ने कहा कि बजरंग दल ने अनेक हिंदू धार्मिक स्थलों को टूटने से बचाया, हजारों हिन्दू भाई-बहिनों की घर वापसी कराई, युवक-युवतियों के लिए शौर्य प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास के शिविर लगाए। उन्होंने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में लोगों से भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कानसिंह परावा, ओमप्रकाश प्रतापपुरा, नारायणलाल पुरोहित, भलाराम चौधरी, नरेन्द्र चौरा, पारसभाई देवासी सहित कई जने उपस्थित थे।

सांचौर. बैठकको संबोधित करते पार्टी नेता।