पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर . वीरावानिवासी निवासी बनवारीलाल (25) पुत्र बंशीलाल विश्नोई मोटरसाइकिल पर जा रहा था इस दौरान सामने से आने वाले अनियंत्रित ट्रोले की चपेट में आने से बनवारीलाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। इस दौरान परिजनों ने बेहोश अवस्था में बनवारी को कमालपुरा स्थित बी.लाल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सक डॉ. मनोज त्यागी ने उपचार किया। मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल के निदेशक महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बाबूलाल विश्नोई डॉ. मनेाज त्यागी का साफा शॉल ओढ़ाकर आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. गोपीकिशन विश्नोई, डॉ. जीएस राजपुरोहित, आदि मौजूद थे।



डॉ. सुभाष सैनी , सुरेशजांणी, रमेश सारण, अशोक गुरू, बाबूलाल गोदारा, अजमल, भीमाराम, शैतान गुरू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

सांचौर. डॉक्टरको सम्मानित करते हुए मरीज के परिजन।