- Hindi News
- क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
उपखंड क्षेत्र की संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हरियाली से वाया मालियों का गोलिया से झाब, आकोली से पादरली, गिरधोरा से पादरली, चितलवाना से रतनपुरा, मीठीबेरी से बिजरोल खेडा़, झाब से देवड़ा, भादरूणा से अरणाय, देवड़ा से भादरूणा, भादरूणा से वाया कोला की ढाणी से जाटों का गोलिया सैली, झाब से सिवाड़ा झाब से जोधावास, चितलवाना से वाया आमली से सांचौर चितलवाना से ठेलीया को जाने वाली डामरीकृत सड़कें क्षतिग्रस्त है और झाडिय़ों से घिरी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
वाहनचालक परेशान
वाहनचालकों ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के हरियाली से वाया मालियों का गोलिया से झाब को जाने वाली डामर सड़क की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई है। जिससे इस मार्ग से पहले जहां मिनटों में सफर तय किया जा सकता था लेकिन वर्तमान में उन्हीं सड़कों की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो गया है। वहीं सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण इन सड़कों से चलने वाली पेसेंजर बसों के मालिक भी अपनी बसों को इस प्रकार की खराब रोड से चलाने मे ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
^हरियालीसे झाब को जोड़ने वाली डामर सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। जिससे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पड़ जाने कंकरीट निकल जाने से वाहनों को चलाना काफी मुश्किल है। यही नहीं हादसे की आशंका रहती है। -प्रकाशचंद्रखिलेरी, हरियामाली
^हरियाली से झाब को जाने वाली सड़क की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। जिसको लेकर हमने सड़क का नवीनीकरण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। बजट मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -एमके मेहरा, एक्सईएएनपीडब्ल्यूडी विभाग सांचोर
हरियाली से झाब जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।