पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शििवर में अधिकारियों ने नहीं सुनी मां बेटे की फरियाद

शििवर में अधिकारियों ने नहीं सुनी मां-बेटे की फरियाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मैं आज भामाशाह शिविर में अपना नामांकन करवाने गई थी। वहा पर मेरे फार्म में पटवारी ने कच्चे झोपड़े को काट कर अर्धपक्का आवास लिख दिया। जबकि मेरे घर में कच्चे झोपड़े ही बने हुए है। इस बात का विरोध किया ओर विकास अधिकारी तहसीलदार को अवगत करवाया लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। आखिर में परेशान होकर गलत फार्म पर ही भामाशाह योजना का नामाकंन करवाना पड़ा। -नेनुदेवी, पीडि़तमहिला

^भामाशाहशिविर में मैं मेरा काम कर रहा था। फॉर्म में जो सही है, मैंने वही तथ्य दर्ज किए हैं। इसमें अगर कुछ गलती है तो शनिवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी। -कमलेशकुमार विश्नोई, पटवारी,डूंगरी

^किसीके घर में पक्का या अर्धपक्का मकान नहीं होने के बावजूद पटवारी ने अर्धपक्का मकान लिख कर दिया है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर उसके घर में अर्धपक्का मकान नहीं है तो भामाशाह नामांकन में संशोधन करवाया जाएगा। -आलोककुमार सैनी, उपखंडअधिकारी, सांचौर

भास्कर न्यूज | डूंगरी

कस्बेमें चल रहे भामाशाह नामाकंन शिविर में बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कार्ड बनवाने आए मां-बेटे की फरियाद किसी ने नहीं सुनी। उनका कहना था कि उनका कच्चा झोपड़ा बना हुआ है, जिसे पटवारी ने मकान बताकर फार्म भर दिया। इस बारे में उन्होंने पटवारी से बार बार विनती की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और आखिर में गलत सूचना दर्ज होने के बाद उन्हें मायूस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार भामाशाह शिविर में बीपीएल चयनित नेनुदेवी प|ी खेताराम जाट बेटे के साथ भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने फॉर्म में निवास स्थल पर निर्माण की स्थिति के लिए डूंगरी हल्का पटवारी कमलेश विश्नोई से कच्चा झोपड़ा दर्शाने को कहा, लेकिन पटवारी की ओर से फॉर्म में मकान लिख दिया गया। महिला उसके बेटे ने बार-बार फॉर्म में कच्चा झोपड़ा दर्ज करने की मिन्नतें की, पर पटवारी ने अनसुना कर दिया। इसके बाद महिला उसका बेटा शिविर में मौजूद चितलवाना तहसीलदार नानगाराम चौधरी चितलवाना पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी फूलाराम खोटे के पास अपनी फरियाद लेकर गए, लेकिन उन्होंने भी मामले को अनसुना कर दिया। आखिरकार विवश होकर पीडि़त महिला ने गलत जानकारी वाले फार्म का नामाकंन करवाया।

आवासीययोजना का नहीं मिलेगा फायदा

पीडि़तमहिला बीपीएल चयनित होने के साथ उसका बड़ा